हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके
Image for indicative purpose
शिमला, 3 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में दो और तीन दिसंबर की दरमियानी रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र राज्य की राजधानी शिमला से लगभग 350 किलोमीटर दूर चंबा जिले के चौराह क्षेत्र के निकट 32.88 डिग्री अक्षांश और 76.05 डिग्री देशांतर पर सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

