Himachal Tonite

Go Beyond News

असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश महासचिव रवि रत्न शर्मा की अध्यक्षता में बैठक

आज दिनांक 28 मई 2023 को करसोग उपमंडल के चुराग व छंडयारा में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की बैठक का आयोजन जिसकी अध्यक्षता असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि रत्न शर्मा ने की। इस अवसर पर राजेश ठाकुर जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर व झंडूता के ब्लॉक अध्यक्ष गुलजार विशेष के रुप में उपस्थित रहे। इस मौके पर रवि रत्न शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी व उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर उदित राज जी के आदेशानुसार संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कर्मठ कार्यकर्ताओं को असंगठित कामगारों व कर्मचारियों के हितार्थ कार्य करने के लिए तैयार करना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि KKC के कार्यकर्ताओं को असंगठित क्षेत्र कामगारों को सरकार की योजनाओं को घर द्वार जाकर जानकारी देनी है। और साथ ही साथ उन्होंने बताया कि ये योजनाएं कांग्रेस सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने के उद्देश्य से शुरू  की है। हमारे समाज में जागरूकता का अभाव है KKC के कार्यकर्ताओं का काम समाज में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक करना है व साथ ही लोगों को इस योजनाओं का लाभ लेने में सहयोग करना है। इस मौके पर करसोग कांग्रेस के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिनमें लाल चंद शर्मा, अशोक वशिष्ट, महेन्द्र ठाकुर , नानक चंद ,प्रोमिला ठाकुर, युवराज, ललित शर्मा, गीतेश, हेत राम, गीता राम, दुर्गा दास, नरेन्द्र कुमार, कलावती, जिंदी देवी, पार्वती गांगा, हेम प्रभा आदि शामिल रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *