Himachal Tonite

Go Beyond News

जिला के 1523 मेधावी विद्यार्थियों को शीघ्र वितरित किए जाएंगे लैपटॉप-राजेन्द्र गर्ग

राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में 35 लाख से निर्मित प्रयोगशाला, पुस्तकालय व कला एवं शिल्प भवन का किया उद्घाटन
बिलासपुर, 12 मई- जिला के 1523 मेधावी विद्यार्थियों को शीघ्र ही लैपटॉप वितरित किए जाएंगे यह जानकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने वीरवार को विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के राजकीय उच्च पाठशाला कल्लर में 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्रयोगशाला, पुस्तकालय व कला एवं शिल्प भवन का उद्घाटन करने के पश्चात पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र  मे अधोसंरचनां के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और शिक्षा के क्षेत्र में पाठशालाओं की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन  का आधार है । स्कूल से निकलने वाले विद्यार्थी देश व प्रदेश  का अमूल्य भविष्य हैं हम जितना इन बच्चों को संवारेगें उतना ही हमारा देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा पाठशाला में बच्चों को बेहतर शिक्षा व वातावरण सहित अच्छी सुविधाएं मिले, पाठशाला में शिक्षकों के पद खाली न रहें इस ओर सरकार निरंतर ध्यान दे रही है पाठशालाओं में गत 04 वर्षों में हजारों शिक्षकों के पद भरे गए और शिक्षकों की पदोन्नतियां की है। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय कल्लर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पाठशालाओं के विकास में भूतपूर्व मेधावी छात्रों का भावनात्मक जुड़ाव व सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती एक अभिनव योजना प्रारंभ की है जिसका सभी पाठशालाओं को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति बनाई है जिसे प्रदेश सरकार ने सबसे पहले शुरू किया है नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को पढाई के साथ-साथ रोजगारमुखी शिक्षा प्रदान की जाएगी ताकि बच्चे को स्वरोजगार की तरफ बढ़ाया जा सकें। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला कल्लर में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क की व्यवस्था हेतु 1 लाख रुपए स्वीकृत करने सहित राजकीय प्राथमिक पाठशाला कल्लर के लिए चारदीवारी के निर्माण के लिए धन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *