Himachal Tonite

Go Beyond News

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के चंबा प्रवास को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान 

चंबा, 12 मई

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के 13 मई को चंबा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पुलिस विभाग द्वारा ट्रेफिक मैनेजमेंट प्लान जारी किया गया है ।

जारी ट्रेफिक मैनेजमेंट  प्लान के अनुसार अनुसार  तीसा और सलूणी क्षेत्रों से आने वाली बसों के यात्री बालू पुल के समीप पक्का टाला मार्ग पर उतरेंगे । इन क्षेत्रों की बसों की पार्किंग व्यवस्था साहू रोड पर रहेगी ।

भरमौर  से आने वाली बसें अपनी सवारियों को चामुंडा सड़क और सुराड़ा में उतारेगी इनकी  पार्किंग व्यवस्था साहू व  सिल्लाघ्राट सड़क में रहेगी ।

इसी तरह जोत -चुबाड़ी वाया जोत की तरफ से आने वाली बसें भरमौर चौक  पर अपनी सवारियों को उतारेगी । बसों की पार्किंग वन विभाग की चेकपोस्ट करियां से आगे रहेगी ।

बनीखेत क्षेत्र की तरफ से आने वाली बसों के यात्री भरमौर चौक  पर उतरेंगे । इनकी पार्किंग व्यवस्था  भी वन विभाग की चेकपोस्ट करियां से आगे होगी ।

साहू की तरफ से आने वाली बसों को अपने यात्रियों को फुल्लणू टाला या बालू में उतारना होगा । इनके लिए पार्किंग व्यवस्था तीसा सड़क में रहेगी ।

पुलिस द्वारा जारी किए गए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान के अनुसार सभी हल्के वाहन पुलिस मैदान बारगाह में पार्क होंगे । पुलिस मैदान बारगाह के भर  जाने के पश्चात अन्य हल्के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था साहू सड़क, सिल्लाघ्राट सड़क, तीसा सड़क,जोत सड़क , साच संपर्क सड़क, पनेला सड़क ,निर्माणाधीन सूही  माता सड़क, चामुंडा सड़क में रहेगी  ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *