Himachal Tonite

Go Beyond News

लेंड सीलिंग एक्ट का कड़ाई से पालन होना चाहिए – विक्रमादित्य

1 min read
Featured Video Play Icon

शिमला,17 जनवरी – कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने राज्य सरकार द्वारा राधा स्वामी सत्संग व्यास को अपनी अतिरिक्त जमीन बेचने की अनुमति देने के प्रस्ताव को गलत करार देते हुए कहा कि इस प्रकार का निर्णय प्रदेशहीत में सही नही है।उन्होंने कहा है कि सरकार ने अगर किसी एक धर्मिक संस्था को अपनी कोई भी अतिरिक्त जमीन बेचने की अनुमति देने की कोई एकबार ऐसी परम्परा शुरू कर दी तो आने वाले समय मे अन्य संस्थाओं को भी अनुमति देने पर सरकार को विवश होना पड़ेगा।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह राधा स्वामी सत्संग के खिलाफ नही है।उन्होंने कहा है कि सरकार को लेंड सीलिंग एक्ट का कड़ाई से पालन करते हुए 118 में किसी भी प्रकार की छूट नही देनी चाहिए।उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय भी संस्थाओं ने समय समय पर अपनी अतिरिक्त जमीन बेचने की अनुमति सरकार से मांगी पर नियमों के अनुसार प्रदेशहीत को देखते हुए ऐसी मांगो को निरस्त कर दिया गया था।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सरकार द्वारा नियम 118 में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ कांग्रेस किसी भी स्तर पर सहन नही करेगी।उन्होंने कहा है कि सरकार को इसमें किसी भी प्रकार की छूट देने से भी गुरेज करना चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *