Himachal Tonite

Go Beyond News

‘लाजबाव लाहौल मुहिम’ मीडिया अभियान, मरगुल उत्सव में किया जाएगा लॉन्च

1 min read

केलांग,12 मई।

इसके अंतर्गत लाहौल घाटी के अनछुए पर्यटन स्थलों, पारंपरिक उत्पादों को पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार के मीडिया के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा।

लाहौल घाटी के अनछुए पर्यटन स्थलों, पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों, तथा पारंपरिक व्यंजनों से देश-विदेश के पर्यटकों को रूबरू करवाने के लिए
ज़िला प्रशासन द्वारा ‘लाजबाव लाहौल’ मीडिया अभियान के ज़रिए विभिन्न प्रकार के मीडिया के माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा।
यह जानकारी आज उपायुक्त नीरज कुमार ने दी उन्होंने कहा कि ‘लाजबाव लाहौल’ मीडिया अभियान को त्रिदिवसीय मरगुल उत्सव की दूसरी संध्या को 19 मई को लॉन्च किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यहां के पारम्परिक उत्पादों व संस्कृति को पर्यटन के साथ जोड़कर विश्वस्तरीय पहचान दिलाना है।

उपायुक्त ने कहा कि लाहौल- स्पीति जिला प्रशासनका यह अभियान लाहौल के बेजोड़ पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों और यहां पीढ़ियों से जन जीवन का अभिन्न हिस्सा रहने वाले व्यंजनों को विभिन्न मंचों के माध्यम से देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाने में यहां के स्वयं सहायता समूहों, पर्यटन कारोबारियों तथा यहाँ की लोकसंस्कृति के संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा साथ ही क्षेत्र में लोगों की आर्थिकी को भी सुदृढ़ करेगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *