Himachal Tonite

Go Beyond News

कुनिहार : शिक्षा संवाद का आयोजन, हर घर पाठशाला और फिट इंडिया मूवमेंट पर विचार-विमर्श

1 min read

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने की। इस शिक्षा संवाद में एस एम सी प्रधान कृष्ण चन्द, बच्चों के अभिभावकों और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। शिक्षा संवाद के साथ साथ  “हर घर पाठशाला”, “फिट इंडिया मूवमेंट” तथा मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले नुकसान तथा ऑनलाइन से होने वाले फायदे एवं नुकसान के बारे में चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार रखें। अन्त में प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने अभिभावकों को कोरोना महामारी से अपना एवं बच्चों के बचाव एवं पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखने की अपील की तथा बच्चों को प्रशासनिक दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यालय भेजने को कहा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *