Himachal Tonite

Go Beyond News

पोस्टल बैलेट की मतगणना में हुई अनियमितताओं , रामलाल ठाकुर ने की हाईकोर्ट में याचिका दायर

बिलासपुर, 18 दिसंबर  – श्रीनयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व विधायक रामलाल ठाकुर ने क्षेत्र में पोस्टल बैलेट की मतगणना के दौरान अनियमितताएं बरतने के आरोप को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

उनका आरोप है कि मतगणना के दिन पोस्टल बैलेट की मतगणना में अनियमितताएं बरती गई है, जिसकी वजह से उन्हें महज 171 वोट से हार का सामना करना पड़ा। मतगणना तक 2816 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए थे और इनमें से 341 पोस्टल बैलेट बिना याचिकाकर्ता व उसके एजेंट को सूचित किए बिना अमान्य घोषित किए गए। इसके बाद 2475 पोस्टल बैलेट की गणना के दौरान निवार्चन अधिकारी की ओर से 14 वोटर अस्वीकार किए गए। याचिक कर्ता के पक्ष में पोस्टल बेलेट के 499 वोट और प्रतिवादी-1 यानी भाजपा को पोस्टल बैलेट के 525 वोट पड़े।

रामलाल ठाकुर ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-100 और 101 के तहत सात प्रतिवादियों के खिलाफ याचिका दायर की है।

प्रतिवादियो में पहले स्थान पर श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर अन्य पार्टियों के प्रत्याशी, जिनमें भाग सिंह, दीपक कुमार और नरेंद्र सिंह। इसके अलावा पांचवें स्थान पर निर्वाचन अधिकारी यानी एसडीएम श्रीनयनादेवी जी, छठे स्थान पर भारतीय निर्वाचन आयोग और सातवें स्थान पर भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्ति जनरल आब्जर्वर भी प्रतिवादी है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *