Himachal Tonite

Go Beyond News

सेल्स एग्जीक्यूटिव व एकाउंट पदों के लिए साक्षात्कार 13 अक्तूबर को

ऊना, 9 अक्तूबर – विजय ज्वैलर ऊना द्वारा 13 अक्तूबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध मंे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सेल्स एग्जीक्यूटिव व एकाउंट के 15 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, जीएसटी और टैली(ईआरपी 9) तथा आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 9 से 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा कॉपी के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *