Himachal Tonite

Go Beyond News

श्रावण अष्टमी नवरात्रों के दौरान श्री नैना देवी मंदिर क्षेत्र में 18 दुकानों का किया निरीक्षण

1 min read

बिलासपुर 13 अगस्त – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के खाद्य निरीक्षकों द्वारा श्रावण अष्टमी नवरात्रों के दौरान आज शुक्रवार को भी श्री नैना देवी मंदिर क्षेत्र में 18 दुकानों का निरीक्षण किया। श्रावण अष्टमी नवरात्रों में श्रद्धालुओं से खाद्य पदार्थों व प्रसाद व मंदिर में पूजा सामग्री सहित अन्य चीजों के रेट अधिकतम मूल्य से अधिक ना वसूले जाएं इस बारे रेट लिस्ट चेक किए गए।
इस दौरान जिन दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं पाई गई उन दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने की निरीक्षकों द्वारा हिदायत दी गई। निरीक्षकों ने बताया कि इस दौरान लगभग सभी दुकानों पर रेट लिस्ट पाई गई और श्रद्धालुओं को परोसे जाने वाले भोजन का भी निर्धारित मूल्य ही लिया जा रहा है।
इस मौके पर उन्होंने होटलों और ढाबों में घरेलू सिलेंडरों के दुरुपयोग बारे भी निरीक्षण किया और ढ़ाबों और होटलों में प्रदेश में प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग बारे भी निरीक्षण किया और पालीथीन का  प्रयोग करने वाले विभिन्न 04 ढ़ाबा मालिकों और एक दूध विक्रेता का चालान किया गया।  कुल 7500 रूपए की चालान राशी मौके पर ही वसूल की गई। निरीक्षण के दौरान ढाबा मालिकों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने सहित शुद्ध खाना उपलब्ध करवाने की हिदायत दी गई। निरीक्षकों की इस टीम में खाद्य निरीक्षक घुमारवीं विनोद कपिल और खाद्य निरीक्षक झण्डूता अमित कुमार शामिल रहे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *