Himachal Tonite

Go Beyond News

छोटा शिमला में एक करोड़ 44 लाख रुपए से निर्मित व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज मैं आज यहां छोटा शिमला में एक करोड़ 44 लाख रुपए से निर्मित व्यवसायिक परिसर का लोकार्पण किया.
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत निर्मित व्यवसायिक परिसर से छोटा शिमला निवासियों को घर द्वार पर सुविधा उपलब्ध होगी. उन्होंने बताया कि शिमला शहर वासियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो रही है और लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है.
उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार अपनी जनकल्याणकारी एवं समावेशी नीतियों से हर वर्ग और हर क्षेत्र का विकास कर रही है और आम लोगों को इन नीतियों का लाभ मिल रहा है.
उन्होंने केंद्र सरकार की वैक्सीन निर्माण में आत्मनिर्भरता की राह अपनाने पर सराहना की और कहा की देश ने वैक्सीन उत्पादन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है.

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *