Himachal Tonite

Go Beyond News

सदर बिलासपुर में नगर परिषद तथा विभिन्न पंचायतों के 43 घरों को कटेनमेंट जोन बनाया गया

1 min read

बिलासपुर 22 अप्रैल:- कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला बिलासपुर के सदर बिलासपुर में नगर परिषद तथा विभिन्न पंचायतों के 43 घरों को कटेनमेंट जोन बनाया गया है। यह आदेश एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने जारी किए है जिन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेशों में बताया गया है कि ग्राम पंचायत बैहना ब्रहमणा के गांव बेनला के वार्ड न0 1 के 10 घरों, नगर परिषद के वार्ड न0 2 डियारा सैक्टर के 10 घरों, ग्राम पंचायत दयोली के गांव दयोली वार्ड न0 7 के 6 घरों, ग्राम पंचायत रानी कोटला के गांव रानी कोटला वार्ड न0 1 के 7 घरों, ग्राम पंचायत दरोबड़ के गांव दरोबड़ के वार्ड न0 6 के 6 घरों और ग्राम पंचायत निचली भटेड के गांव देलग के वार्ड न0 8 के 4 घरों को कटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *