Himachal Tonite

Go Beyond News

मनाली में उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना की स्थिति का लिया जायजा

कुल्लू 07 मई-मनाली में कोरोना के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने आज मनाली में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में कोरोना की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे हैं, वहां पर प्राथमिकता के आधार पर कंटेनमैंट जोन बनाए जाएं ताकि कोरोना के संक्रमण को अधिक फैलने से रोका जा सके। गृह संगरोध तथा  विभिन्न कोविड स्वास्थ्य संस्थानों में उपचाराधीन कोविड मरीजों के उपचार के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। कंटेनमैंट जोन में लोगों को आपातकालीन सेवाआ के साथ दूध, फल, सब्जियों तथा अन्य जरूरी चीजों की समय पर आपूर्ति को सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक खरतनाक है। कोरोना के संक्रमण से बचने तथा इसे फैलने से रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। एक्टिव केस फाईडिंग कमेटी के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों की सैंपलिंग की जाए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *