Himachal Tonite

Go Beyond News

बड़सर में 10 को बाधित रहेगी बिजली

1 min read

हमीरपुर 07 मई-विद्युत उपकेंद्र बड़सर की सभी 11 केवी लाईनों की आवश्यक मरम्मत के चलते विद्युत अनुभाग मैहरे, बड़सर, बुंबलू, गारली, हरसौर और दांदड़ू के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 10 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल बड़सर के सहायक अभियंता राजेश भारद्वाज ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

अणु स्टेडियम में 30 मई को प्रस्तावित थल सेना भर्ती की लिखित परीक्षा को कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा सैनिक जनरल डयूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर और फार्मासिस्ट के पदों के लिए होनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *