Himachal Tonite

Go Beyond News

काजा उपमंडल में 6 ने कोरोना का दी मात तो पांच नए मामले आए

1 min read

काजा, मई 13 – उपमंडल में वीरवार को 62 सैंपल लिए गए है। सारे सैंपल आरएटी में किए गए हैं। 16 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं वीरवार लिए गए 62 सैंपलों में से कोरोना के पांच नए पाॅजिटिव मामले सामने आए है। कोविड टेस्टिंग सैंटर काजा में 46 सैंपल लिए गए जिनमें से 3 पाॅजिटिव आए। इसके साथ ही पीएचसी ताबो में 9 सैंपल लिए गए है जिनमें से 2 पाॅजिटिव आए हैं। हुरलिंग कोविड टेस्टिंग सैंटर हुरलिंग 7 टेस्ट लिए गए है। संक्रमित मरीजों में 29 वर्षीय, 24 और 21 वर्षीय तीन मजदूर काजा, 35 वर्षीय मजदूर माने गांव, 36 वर्षीय महिला मजदूर ताबो गांव के रहने वाले है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेशन पर भेज दिया गया है इसके साथ ही उपचार शुरू कर दिया गया है।

बीएमओ काजा डा तेंजिन नोरबू ने बताया कि वीरवार को पांच मामले सामने आए है। सभी संक्रमित मरीजों की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य चला हुआ है। काजा उपमंडल में एक्टिव केसों की संख्या 33 पहुंच गई है । काजा में अभी तक 671 कोरोना संक्रमित हो चुके है। इनमें से 635 संक्रमित मरीज रिकवर हो चुके है जबकि तीन मौत दर्ज हुई है। जारीकर्ता सहायक लोक संपर्क अधिकारी काजा

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *