Himachal Tonite

Go Beyond News

लोगों के लिए खुला चंबा का ऐतिहासिक चौगान, आदेश जारी

चंबा, 21 अप्रैल : ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने जिला के ऐतिहासिक चौगान को जनमानस की सुविधा के लिए खोलने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया कि 15 अप्रैल से चौगान नंबर 1 को लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया गया है। लोग अब इस मैदान में घूमने-फिरने, सुबह शाम की सैर और बैठने का आनंद ले सकेंगे।

चौगान की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस दौरान में खाली स्थानों में दूब घास (Cynodon dactylon) लगाने के साथ अवांछित घास को हटाने व सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य किए जाते हैं।

यहां खास बात यह है कि चंबा के इस ऐतिहासिक चौगान को सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव कार्यों के लिए नवंबर माह के दौरान लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाता है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *