Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल के खिलाड़ी इंडिया कैंप के लिए चयनित

1 min read

हिमाचल की पांच महिला और एक पुरूष खिलाड़ी का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। शिविर 8 मई से साई सेंटर गांधीनगर गुजरात में शुरू होगा, जो 22 मई तक चलेगा। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सोलन से अंकिता चंदेल और ज्योति, कुल्लू की कविता, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी चंदेल, पुरुष वर्ग में ऊना के विशाल भारद्वाज शामिल हैं।

इस शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से एशियन गेम्स-2023 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। शिविर में देशभर से कुल 40 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हिमाचल के यह खिलाड़ी पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *