Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल, हरियाणा सरकारें मिलावटखोरों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

1 min read

शिमला / फतेहगढ साहिब, 26 नवंबर – अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने हिमाचल, हरियाणा के उद्योगपति जो लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर अपनी फैक्टरियों में नकली दवा बना रहे है और आटे में मिलावट कर रहे हैं उनके खिलाफ प्रदेश सरकारें से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
श्री मान ने शनिवार को यहां एक बयान में कहा कि मिलावट खोर व्यापारी देश के नौजवानों, बच्चों, बुजुर्गों को मौत के मुंह में धकेल रहे हैं। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ केन्द्र तथा प्रदेशों की सरकारें अविलंब कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने केन्द्र तथा संबंधित प्रदेश सरकारों से समाज हित में अपनी जिम्मेदारी को संजीदगी से समझते हुये लोगों की जिंदगी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये आरोपी फैक्टरी मालिकों तथा आटा आपूर्ति करने वाले छोटे या बड़े कंपनी के मालिकों तथा प्रबंधकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर अमल करने की अपील की।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *