Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक: ये अहम फैसले जा सकते है लिए

1 min read

शिमला

सूबे में स्कूल age भी खुले रहेंगे या नही इस पर सोमवार को राज्य सचिवालय में होने जा रही कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। सोमवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। इसमें दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार से 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने के बाद यह चर्चा होगी कि इन्हें आगे भी खोले रखा जाए या बंद किया जाए। स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना से संबंधित प्रस्तुति देगा।

इसी के साथ लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद जयराम कैबिनेट की यह पहली बैठक है। इसमें हार के कारणों पर मंत्रणा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी। मंत्री लंबित योजनाओं की जानकारी देंगे। मंत्रियों को मुख्यमंत्री सख्त आदेश जारी कर सकते हैं।

जेसीसी, छठे वेतन आयोग और भर्तियों जैसे मसलों पर हो सकते हैं निर्णय
कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक बुलाने की सरकार की तैयारियों, छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने और विभिन्न विभागों में भर्तियों समेत अन्य मसलों पर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *