Himachal Tonite

Go Beyond News

5.08 ग्राम चिट्टे के साथ रामपुर का युवक गिरफ्तार

1 min read

शिमला -शिमला के आईएसबीटी के समीप एक युवक को पुलिस ने चिट्टे के साथ दबोचा है। आरोपी के पास से पुलिस को 5.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। युवक की पहचान राजेश कुमार निवासी ओडा खनेरी रामपुर के तौर पर हुई है। यह कामयाबी पुलिस को गश्त के दौरान मिली है।

बताया जा रहा है कि एसएनसीसी और स्टेट सीआईडी शिमला की टीम जब टूटीकंडी क्षेत्र में गश्त कर रही थी तो तभी युवक सड़क किनारे से गुजर रहा था। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। पुलिस ने युवक की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा तस्कर हो सकता है। डीएसपी हैडक्वार्टर शिमला कमल वर्माने बताया कि पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। जल्द ही पता लगाया जाएगा कि वह चिट्टा कहां से लाया था और किस जगह पर इसकी सप्लाई करनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *