Himachal Tonite

Go Beyond News

बजट प्रावधान करने के बाद सरकार ने लागू की पुरानी पेंशन योजना:सुक्खू

शिमला 07 फरवरी –  हिमाचल के मुख्यमंत्री मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि समुचित बजट का प्रावधान करने के बाद ही प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन सकीम लागू करेंगी।
श्री सुक्खू ने ऊना में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वर्तमान सरकार ने बजट का समुचित प्रावधान करने के बाद ही पुरानी पेंशन योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ओपीएस प्रदान करने की अपनी पहली गारंटी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पूरी कर साबित कर दिया कि हमने जो कहा वो किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र की अन्य सभी गारंटियों को भी चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *