Himachal Tonite

Go Beyond News

लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक से बताई सरकारी योजनाएं

हमीरपुर 08 दिसंबर। प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा उन्हें नशा निवारण और कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक करने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का विशेष अभियान बुधवार को हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आरंभ हो गया।
अभियान के पहले दिन विभाग से संबद्ध सरस्वती कला मंच के लोक कलाकारों ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के गांव नंधन और पट्टा में, जीवन म्यूजिकल गु्रप ने हमीरपुर विस क्षेत्र के नारा और नालटी, स्वस्तिक आर्ट एंड कल्चर सेंटर ने बड़सर के गांव महारल और समैला, साहिल म्यूजिकल ग्रुप ने नादौन के गांव मालग और मंझेली तथा त्रिवेणी कला संगम के लोक कलाकारों ने सुजानपुर विस क्षेत्र के गांव कोट और बीड़-बगेहड़ा में लोगों को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों से अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने तथा कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने का संदेश भी दिया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *