Himachal Tonite

Go Beyond News

फर्जी डिग्री मामला : एमबीयू मालिक राणा का परिवार हो सकता भगोड़ा घोषित

सोलन – प्रदेश के बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) के मालिक राजकुमार राणा के बाद अब सीआईडी और पुलिस की संयुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने राणा की पत्नी  और बेटी  को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दे कि राणा की पत्नी अशोनी कंवर और बेटी आइना राणा ऑस्ट्रेलिया में है।

एसआईटी ने मामले में अब तक जारी हुए वारंटों की तामील न होने की जानकारी सोलन की स्थानीय अदालत को दी है और उस पर करवाई करते हुए अदालत ने अब राणा की पत्नी और बेटी को जनवरी 2022 के पहले हफ्ते तक कोर्ट में पेश होने के आदेश जारी कर दिए हैं। अगर वह दोनों निर्देशों का पालन नहीं करते है तो उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि भगोड़ा घोषित होने के बाद ऑस्ट्रेलिया सरकार कोर्ट के आदेश के चलते दोनों को ही भारत डिपोर्ट कर सकती है।खास बात यह है कि अगर अदालत दोनों को भगोड़ा घोषित करती है तो आरोपी मां-बेटी को ऑस्ट्रेलिया से भारत लाना जांच टीम के लिए काफी आसान हो जाएगा। फिलहाल जांच एजेंसी विदेश मंत्रालय के जरिये भारत प्रत्यर्पण के लिए प्रयास कर रही है।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *