Himachal Tonite

Go Beyond News

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के लिए तैयार है धर्मशाला

धर्मशाला 08 फरवरी – हिमाचल प्रदेश में मार्च के प्रथम सप्ताह में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मैच की तैयारियों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दूतावास के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने यह बात कही।
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरिज का तीसरा मैच पहली से पांच मार्च तक धर्मशाला के मनमोहक क्रिकेट स्टाडियम में होना तय हुआ है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *