Himachal Tonite

Go Beyond News

कोविड-19 संकटकाल में आॅनलाईन माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान करने पर बल- डाॅ. मारकण्डा

????????????????????????????????????

तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रोद्यौगिकी मन्त्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत यह सुनिश्चित बना रही है कि छात्रों को आॅनलाईन माध्यम से बेहतर शिक्षा प्राप्त हो। डाॅ. मारकण्डा आज सोलन जिला के कण्डाघाट स्थित राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय (महिला) का निरीक्षण करने के उपरान्त उपस्थित शिक्षकोें एवं अन्य के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे।
उन्होंने महाविद्यालय में 3.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित व्यायामशाला का विधिवत शुभारम्भ भी किया।
डाॅ. मारकण्डा ने निरीक्षण के उपरान्त उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट को निर्देश दिए कि महाविद्यायल परिसर स्थित पुराने भवन को नियमानुसार असुरक्षित घोषित किया जाए। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि महाविद्यालय के छात्रावास एवं आवासों की मुरम्मत के लिए रिपोर्ट प्रेषित की जाए ताकि मुरम्मत का कार्य शीघ्र आरम्भ हो सके।
तकनीकी शिक्षा मन्त्री ने कहा कि इस महाविद्यालय में आवश्यकतानुसार और पाठ्यक्रम आरम्भ करने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने अध्यापकों से आग्रह किया कि छात्राओं को रोज़गारपरक व्यावसायिक एवं व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करें ताकि छात्राआंे को भविष्य में रोज़गार एवं स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्राप्त हों।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *