Himachal Tonite

Go Beyond News

देश मे कोरोना वेक्सिन का पर्याप्त स्टॉक ही नही

शिमला,1 मई – कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार के आज से देशभर में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वेक्सिनेशन शुरू करने में असफल रहने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है कि देश मे कोरोना वेक्सिन का पर्याप्त स्टॉक ही नही है,ऐसे में लोगों को वेक्सिनेशन के नाम पर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है।
राठौर ने आज यहां कहा कि सरकार का बढ़ते कोरोना को लेकर कोई भी पुख्ता इंतजाम नही है।देश में बढ़ती कोविड़ वेक्सिन की कमी,ऑक्सीजन की कमी,वेन्टीलेटर की कमी ने देश मे सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी पोल खोल कर रख दी है।देश मे कोरोना को लेकर भय और अफरातफरी का माहौल बनता जा रहा है।हिमाचल में भी तेजी से बढ़ते इसके संक्रमण ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।
राठौर ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में वेक्सिनेशन के कार्य मे तेजी लाते हुए 18 साल के सभी युवाओं को भी वेक्सिनेशन का कार्य शुरू किया जाए जिससे इसके बढ़ते संक्रमण से बचा जा सकें।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *