Himachal Tonite

Go Beyond News

कोविड-19 एक चुनौती – अविनाश राय

1 min read

शिमला, दिसंबर 4  – भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की कोविड-19 एक चुनौती है और भाजपा के कार्यकर्ता इस चुनौती को स्वीकार करते हैं।
उन्होंने कहा की भाजपा एक श्रंखला बनाकर एक कार्य करेगी जिसके अंतर्गत महिला मोर्चा मास्क बनाने का कार्य करेगा और युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में 1 सप्ताह  तय कर मास्क वितरण का कार्य करेगा।

उन्हें बताया की 2021 चुनौती भरा वर्ष है और भाजपा पंचायत से पार्लिमेंट के उद्देश्य लेकर चलती है, इसलिए आगामी वर्ष में पंचायत चुनाव में भाजपा के सरपंच और नगर निगम में भाजपा के महापौर और उपमहापौर विजय हो ऐसा हमारा लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी मोर्चे केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के सभी योजनाओं और कार्यों का सर्वस्पर्शी प्रचार करेंगे।

उन्होंने कहा की, ” मेरी सरकार – अच्छी सरकार , मेरी पार्टी -अच्छी पार्टी ” के नारे को स्मरण कर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कोविड-19 के समय भाजपा के सभी पदाधिकारी, विधायक एवं नेता कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाकर रखेंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *