Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल में आठ दिसम्बर को 59 स्थानों पर होगी मतगणना

शिमला, 29 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर हो हुये विधानसभा चुनावों के बाद आठ दिसम्बर को हाेने वाली मतगणना के लिये तैयारियां शुरू हो गयी हैं।
मतगणना आठ दिसम्बर को सुबह आठ बजे 59 जगहों पर 68 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी। इससे पहले चुनाव आयोग की ओर से दो और सात दिसम्बर को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना में पहले डाक मतपत्र गिने जाएंगे। पूर्वाहन 11 बजे तक रूझान स्पष्ट हो पाएंगे। चंबा में दो, कांगड़ा 13, लाहौल स्पीति और किन्नौर एक-एक, कुल्लू चार, मंडी दस, हमीरपुर पांच, ऊना और बिलासपुर तीन-तीन, सोलन चार, सिरमौर पांच और शिमला में आठ मतगणना स्थल स्थापित किये गये हैं। जहां 68 हॉल में यह मतगणना कार्य होगा। मतगणना के लिए कम से कम आठ और अधिकतम 14 टेबल लगाए जाएंगे। हर टेबल पर पंजीकृत राजनीतिक दल के एक एजेंट को बैठने की अनुमति होगी। मतगणना के कम से कम 10 और अधिकतम 18 राउंड होंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *