Himachal Tonite

Go Beyond News

3.60 करोड़ से मढी गधेरनी सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा होगा – गोविंद ठाकुर

1 min read

कुल्लू, 11 अप्रैल। मढ़ी गधेरनी सड़क का निर्माण जोरों पर है। 3 करोड़ 60 लाख की लागत से बन रही इस सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोग जनता लाभान्वित हो सके। यह बात शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शलीन में जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा मनाली विधानसभा क्षेत्र में अनेकों सड़कों व पुलों का निर्माण कार्य या तो पूरा कर लिया गया है या फिर युद्ध स्तर पर जारी है। पनगां सांगचर रियाडा सड़क की टारिंग का काम इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा इस पर 228 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा पनगां शेगली कशेरी गलून 13 किलोमीटर सड़क को पक्का किया जा रहा है। इस सड़क मार्ग पर 8 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *