Himachal Tonite

Go Beyond News

कांग्रेस ने हाटी समुदाय को गुमराह कर वोट लिए, भाजपा ने दिया ट्राइबल का दर्जा : भाजपा

• किसी भी अन्य जाति वर्ग को इस आरक्षण का नुकसान नहीं होगा
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद
• नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, वीरेंद्र कश्यप और समस्त भाजपा जिला सिरमौर के नेतृत्व का अथक प्रयास

शिमला, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मोहिंद्र धर्माणी और बेलदेव तोमर ने कहा हाटी समुदाय को 50 साल के लंबे संघर्ष के बाद भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा ट्राइबल का दर्जा दिए जाने पर प्रदेश भाजपा के समस्त नेताओं ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित भाई शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप और सभी सांसदों का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, जिला सिरमौर भाजपा के नेता चौधरी सुखराम, बलदेव तोमर, रीना कश्यप, बलदेव भंडारी, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, प्रदेश भाजपा के समस्त नेतृत्व की ओर से हाटी समुदाय के सभी लोगों और प्रदेश वासियों को इस निर्णय की बधाई दी।

उन्होंने कहा 50 साल तक कांग्रेस पार्टी हाटी का दर्जा देने का वायदा करती रही, विधानसभा चुनाव आने से पहले 3 महीने तक लोगों को गुमराह करना यह क्रम लगातार चलता रहा और भोले भाले सिरमौर वासियों को यह कांग्रेस नेता गुमराह करते रहे एवं वोट लेती रही।
कांग्रेस कहती रही कि हम तुम्हें हाटी का दर्जा देंगे इससे वह उनका सदैव वोट लेते रहे और ट्राईबल के दर्जे से महरूम रखा।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के महत्वपूर्ण प्रयासों से भाजपा शिलाई, रेणुका, पांवटा, पच्छाद मंडलों की हिम्मत से और प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की सरकार के कारण हाटी को ट्राइबल का दर्जा दिया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जो की हिमाचल प्रदेश के सपूत , माननीय गृह मंत्री अमित शाह का कोटि-कोटि आभार।
पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, सांसद सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य सभी सांसदों का इस प्रयास को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भाजपा नेताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित वर्ग और ओबीसी वर्ग को 2022 के विधानसभा चुनावों में गलत आंकड़े प्रस्तुत करके गुमराह किया, जबकि माननीय केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सतौन में हजारों की रैली में यह घोषणा की थी की किसी भी अन्य जाति वर्ग को इस आरक्षण का नुकसान नहीं होगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *