Himachal Tonite

Go Beyond News

चंबा-तीसा हाईवे पर भूस्खलन से चुराह घाटी का संपर्क कटा

1 min read

Suggestive Image

चम्बा, 04 फरवरी – हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शनिवार देर शाम को चंबा-तीसा हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ से भारी पत्थर, चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गिरा। इस भूस्खलन से पूरा एनएच ही ब्लॉक हो गया। जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस भूस्खलन से चुराह वैली का संपर्क शेष हिमाचल और बाकी दुनिया से पूरी तरह से कट गया है।
मिली जानकारी के अनुसार चंबा-तीसा मार्ग पर चांजू नामक स्थान के पास पहाड़ से अचानक बड़ी बड़ी चट्टानें गिरना शुरू हो गईं। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *