Himachal Tonite

Go Beyond News

मुख्यमंत्री ने मंडी व कुल्लू जिलों की कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की

कोविड मामलों में तेजी से हो रही वृद्वि के दृष्टिगत राज्य में स्वास्थ्य अधोसरंचना के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में मंडी व कुल्लू जिलों की कोविड-19 स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
जय राम ठाकुर ने कहा कि भंगरोटू और मदर चाईल्ड अस्पताल मंडी में बनने वाले प्री-फैब्रिकेटिड अस्पताल का कार्य जल्द शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए ताकि जिला में आॅक्सीजन युक्त बेड क्षमता को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा बसों व अन्य सार्वजनिक परिवहन की प्रभावी सेनिटाईजेशन सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नो मास्क, नो सर्विस पाॅलिसी का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि निजी बस आॅपरेटरों द्वारा भी बसों की उचित सेनिटाईजेशन के साथ-साथ सवारियां निर्धारित संख्या में ही बिठाई जानी चाहिए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *