Himachal Tonite

Go Beyond News

महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या

1 min read

चम्बा

जिले के चुराह क्षेत्र की गडफरी पंचायत में एक महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान ब्राह्मी (43) पत्नी पुन्नू राम निवासी गांव करमड़ी (नकरोड़) चुराह के रूप में हुई है। महिला दोपहर बाद से ही घर से गायब थी। परिवार के सदस्यों को लगा कि वह पशुओं को घास लाने या फिर लकड़ी लाने के लिए बाहर गई है लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिली।

इसके बाद आस-पड़ोस में लगी घासनियों व जंगलों में महिला की तलाश की गई तो घर से काफी दूर पेड़ पर फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नकरोड़ चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को तीसा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि एसपी अरुल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *