Himachal Tonite

Go Beyond News

चंबा में कहां से आए आई लव पाकिस्तान लिखा गुब्बारा

1 min read

चंबा: भटियात उपमंडल पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत कामला में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने का मामला सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही हैं।गांव के समीप झाडिय़ों में यह फटा हुआ गुब्बारा मिला है जिस पर ई लव पाकिस्तान लिखा हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस चौकी सिहुंता की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक साफ नहीं हुआ है कि कोई पाकिस्तानी शरारत है, सरहदों में न बंधने वाली हवाओं का कारनामा या कोई और मनसूबा।

मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है तथा जांच की जा रही है। इसी माह 16 अगस्त को जिला कांगड़ा के फतेहपुर विकास खंड की भोल खास पंचायत के गांव फराल में पाकिस्तान का झंडा और साथ में फटे हुए गुब्बारे मिले थे और इसके अलावा 13 अगस्त को मंडी जिला की पंचायत चुरड़ के गांव भंगलेडा में भी  पाकिस्तान के झंडे वाले गुब्बारे मिले थे। इन गुब्बारों में से कुछ फट गए थे। गुब्बारों पर पाकिस्तान लिखा हुआ था और पाकिस्तान के झंडे भी बनाए थे। उधर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिला बिलासपुर के झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र की पपलोहा पंचायत में देश की आजादी के दिवस पर पाकिस्तान के झंडे मिले थे, जिससे यहां हड़कंप मच गया था। ये झंडे यहां करीब 25 से 30 गुब्बारों के साथ उड़कर पहुंचे थे।

 

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *