Himachal Tonite

Go Beyond News

चम्बा – करियाना की दुकान से 54 ग्राम चरस बरामद

1 min read

Image for Indicative purpose

चम्बा – चम्बा पुलिस ने सिल्लाघ्राट में एक दुकान से 54 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार शनिवार करीब दोपहर 2 बजे पुलिस टीम लुड़ेरा में गश्त पर थी। मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने सिल्लाघ्राट में करियाना दुकान पर दबिश दी तो सोनू पुत्र गोरी दास निवासी जड़ेरा से 54 ग्राम चरस पकड़ी है। दुकानदार ने लकड़ी के काऊंटर में चरस छिपा रखी थी। मामले की पुष्टि एसपी अरुल कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *