Himachal Tonite

Go Beyond News

2.27 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार व्यक्ति गिरफ्तार

बिलासपुर, 16 जून : जिला थाना बरमाणा के तहत कार सवार युवक को 2.27 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर डैहर चौक के समीप पुलिस ने नाका लगाया था। आने-जाने वाले सभी वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा था। इसी  दौरान पुलिस ने कार को चैकिंग के लिए रोका, तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 2.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विक्रांत ठाकुर निवासी रोपड़ी डाकघर कपाही तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है।

डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन मुख्य आरक्षी सुनील कुमार द्वारा की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *