Himachal Tonite

Go Beyond News

मकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे 2 श्रद्धालुओं की मौत

नाहन, 16 जून : पांवटा साहिब उपमंडल में हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर बहराल बैरियर के नजदीक शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में हेमकुंड साहिब पर पैदल निकले दो श्रद्धालुओं की ट्रक के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई।

मृतकों की शिनाख्त कुलवीर सिंह (49) पुत्र चरण सिंह निवासी तालबंडी बरला, तहसील जीतो सरजा अमृतसर पंजाब बलबीर कौर (55) पत्नी नरिंद्र सिंह, गांव एवं पोस्ट ऑफिस गागर भाना, तहसील बाबा बकाला, पंजाब के तौर पर की गई है। घायलों की पहचान सौरभ कुमार (26), निवासी बटाना, जिला गुरदासपुर, शमशेर सिंह (19) गांव शिकार जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हाईवे के किनारे एक ईंटों से लदा ट्रक (HP17-B1387) अचानक अनियंत्रित हो गया। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब के गुरदासपुर (Gurdaspur) से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकला था। हादसे में दो व्यक्तियों के घायल होने की भी सूचना मिली है। पुलिस की शुरुआती जांच में ये पता चला है कि लालढांग के नजदीक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी। चालक ने ट्रक की ब्रेक को छोड़कर दिशा पहाड़ की तरफ कर दी। ऐसा न किए जाने की स्थिति में ट्रक श्रद्धालुओं के जत्थे पर भी गिर सकता था। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के डीएसपी (DSP) मानविंदर ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *