Himachal Tonite

Go Beyond News

हादसा : अनियंत्रित होकर सड़क से पलटी गाडी

Suggestive Image

नाहन, 16 अप्रैल : नाहन-श्री रेणुका जी मार्ग पर हरियाणा नंबर की एक कार हादसे का शिकार हो गई जिसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के समय कार में 4 लोग सवार थे। जिनमें 2 महिलाएं एवं दो पुरुष शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोसड़का से करीब 100 मीटर पीछे रेणुका की तरफ से आ रही एक कार (HR06A3-5414) अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर लुढ़क गई। कार सड़क से लुढककर सीधा नीचे हाईवे पर पहुंच गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं।

घायलों की पहचान चरिश पुत्र कृष्ण कुमार निवासी पानीपत हरियाणा, संगीता (45) पत्नी कृष्ण कुमार, यतिन (24) पुत्र दिनेश कुमार रोहनी सेक्टर-17 दिल्ली व आशु (38) पत्नी कमल के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिए है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *