Himachal Tonite

Go Beyond News

बिलासपुर का युवक 300 टेबलेट के साथ गिरफ्तार

1 min read

शिमला, 16 अप्रैल : राजधानी में पुलिस ने कार में प्रतिबंधित दवा ले जाते युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले टेबलेट बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस कारोबार में शामिल लोगों का पता लगाने में जुट गई है।शनिवार देर शाम जुब्बल थाना अंतर्गत साबड़ा बाजार में वाहनों की चैकिंग के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

दरअसल जुब्बल पुलिस की टीम साबड़ा बाजार में वाहनों की रूटीन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार (HP 24C-7561) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार में प्रतिबंधित नशीली दवा नीटडुज़ नाइट्राज़ेपैम के 300 टेबलेट बरामद हुए। युवक प्रतिबंधित नशीली दवाई के संबंध में कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

आरोपी की पहचान बिलासपुर के चम्यारा गांव निवासी सुशांत शर्मा के तौर पर हुई है। कार में आरोपी के साथ एक युवती भी मौजूद थी। पुलिस ने जुब्बल थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *