Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा को धूल चटाने वाली प्रतिभा सिंह को डम्मी अध्यक्ष बोलना भाजपा सह प्रभारी का बयान हास्यस्पद- बलदेव ठाकुर

शिमला  7 मई हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने भाजपा के सह प्रभारी संजय टण्डन की पत्रकार वार्ता में दिए गए उस बयान को हास्यप्रद घिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे जैसा बताया है जिसमे संजय टण्डन ने प्रतिभा सिंह को डम्मी अध्यक्ष बताया था।
    यंहा जारी एक प्रेस ब्यान मे प्रदेश कांग्रेस सचिव बलदेव ठाकुर ने बताया अभी कुछ महीने ही हुए जब कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्षा ने भाजपा भाजपा के प्रत्याशी को मंडी लोकसभा में धूल चटाकर ये साबित कर दिया था की प्रतिभा सिंह मे शानदार नेतृत्व गुण है ।
बलदेव ठाकुर ने बताया कि प्रतिभा सिंह ने मंडी लोकसभा चुनाव ऎसे समय मे जीत जब प्रदेश  के वर्तमान मुख्यमंत्री भी मंडी जिला से है । और सबसे बड़ी बात कि देश के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हिमाचल से ही है । और पिछली बार भाजपा के प्रत्याशी लगभग पौने चार लाख के मतों से इस लोकसभा से जीते थे ।प्रतिभा सिंह को कांग्रेस पार्टी ने ऎसे समय मे लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया था जब उनके पति और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह1 के निधन को भी कुछ ही महीने हुए थे उस समय भी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रतिभा सिंह ने अपने आप को साबित कर दिखाया ।
और अब जबकि कांग्रेस हाईकमान ने बहुत सोच विचार कर आम जनमानस के सर्वे के आधार पर उनको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है जिसकी आज हर तरफ तारीफ हो रही है और पांच मई को चौड़ा मैदान मे कांग्रेस रैली में जुटी हजारों की भीड़ ने हाईकमान के प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष बनाने के फैसले पर मोहर लगा दी
        प्रदेश  भाजपा के सह प्रभारी संजय टण्डन और अन्य बगजप नेताकांग्रेस रैली मे जुटी अपार भीड़ को देखकर बौखला गए है और अब अपनी ठीस मिटाने को अनाप शनाप बोल रहे है ।क्योंकि भाजपा को एहसास हो चुका है कि प्रतिभा सिंह के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से भाजपा की चूले हिलनी तय है।
 बलदेव ठाकुर ने कहा कि चार कार्यकारी अध्यक्षो की नियुक्ति एक रणनीति ke तहत कांग्रेस हाईकमान ने की है जिसका निश्चित तौर पर  पार्टी को फायदा मिलेगा  वर्तमान मे कांग्रेस के सब नेता   एवम कार्यकर्ता प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में एक सूत्र में बंध गए है भाजपा की हार तय है । निश्चित तौर पर प्रदेश मे 2022 मे कांग्रेस की सरकार बनेगी ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *