Himachal Tonite

Go Beyond News

हिमाचल के शिक्षित युवाओं का मज़ाक उड़ा रही है भाजपा सरकार -किरण धांटा

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने हिमाचल के शिक्षित युवाओं के भविष्य पर सरकार के रवैये पर कहा कि भाजपा युवाओं की आँखों में धूल झोंक रही है। प्रदेश भाजपा  सरकार ना तो निष्पक्ष है और ना ही जनता हितेषी। आज प्रदेश का युवा रोज़गार के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है परन्तु सत्तासीन सरकार उसके भविष्य के साथ मदारी का खेल खेल रही है। प्रदेश के शिक्षित युवा आशाहीन हो गये है क्यूंकि सत्तासीन सरकार उनकी हर उम्मीद में पानी फेंक रही है। आज प्रदेश में प्रश्नपत्र लीक का तो जैसे सिलसिला शुरू हो गया है परिणामस्वरूप पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दो बार रदद हो गई है ,जेओए परीक्षा सवालों के घेरे में है , शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क भर्ती रुकी है ,जेबीटी भर्ती लटकी है ,लोकनिर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्कर इंतज़ार में है। हिमाचल प्रदेश में लगातार नौकरियों में चल रही धाँधलियाँ इस बात को साबित करती है कि प्रदेश के युवाओं के साथ  सरकार पूरी तरह से खिलवाड़कर रही है ।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की ऐसी कार्यशैली का विरोध करती है और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सत्तासीन सरकार के रवैया का मुकाबला करेगी। कांग्रेस अपने युवाओं का तिरस्कार सहन नही करेगी ।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *