Himachal Tonite

Go Beyond News

रस्ते में बस पलटी चालक घायल

Suggestive Image

बिलासपुर, मार्च 24 – श्री नयनादेवी जी के पुलाचड़ में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसमे चालक घायल हो गया है और बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब नौ बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलाचड़ में स्वारघाट से किरतपुर की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बस सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल बस चालक को सीएचसी स्वारघाट पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *