Himachal Tonite

Go Beyond News

ब्रह्मकुमारी विश्व में महिलाओं की सबसे बड़ी स्वैच्छिक संस्था

1 min read
शिमला, 07 मार्च – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय सुन्नी के 85वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
उन्होंने बताया कि ब्रह्मकुमारी विश्व में महिलाओं की सबसे बड़ी स्वैच्छिक संस्था है, जो समाज सेवा के साथ-साथ भारतीय जीवन मूल्यों को स्थापित करने के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने इस कार्य से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि समाज में मूल्य शिक्षा, अध्यात्मिक ज्ञान व सहज राज योग की शिक्षा प्रदान कर समाज का उत्थान और चरित्र निर्माण करना ब्रह्मकुमारी समाज का मूल उद्देश्य है। इसके तहत समाज में परस्पर मिलजुल कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है तथा जीवन को स्वस्थ व श्रेष्ठ जीवन स्तर को बनाने के लिए अध्यात्मिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। मनुष्य आत्मानुभूति के साथ अध्यात्मिकता को अपने जीवन कौशल के साथ प्रयोग कर जीवन की सम्पूर्णता का अनुभव कर जी सके। इस उद्देश्य के लिए प्रेरित किया जाता है।
उन्हांेने कहा कि निस्वार्थ भाव से ब्रह्मकुमारी समाज द्वारा प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर संस्कारयुक्त शिक्षा व विचार प्रदान किए जा रहे हैं, उसके लिए उन्होंने ब्रह्मकुमारी समाज की सराहना की व साधुवाद व्यक्त किया।  इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सुन्नी की वरिष्ठ राजयोगिनी बी.के. अनिता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा वरिष्ठ राजयोगी मांउटआबु बी.के. प्रकाश ने बताया कि इस संस्था के पूरे विश्व में 8 हजार संस्थान चल रहे हैं।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *