Himachal Tonite

Go Beyond News

सुरक्षा अधिकारी का रास्ता रोक मारपीट

1 min read

suggestive image

पुलिस को दी शिकायत मेंं सुरक्षा अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि वह ग्वलथाई में फैक्ट्री में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। सोमवार शाम वह सात बजे ड्यूटी समाप्त कर किराये के मकान में बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान बरमला की तरफ से कुछ युवक आए और उन्होंने उसे रूकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रूका। इस पर युवकों ने उसका रास्ता रोक मारपीट शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दी।

डीएसपी नैना देवी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि युवकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *