Himachal Tonite

Go Beyond News

भाजपा जनमत को जबरन हथियाने का न करे प्रयास

1 min read

शिमला,21 जनवरी – कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा से जनमत स्वीकार करने व जनमत को जबरन हथियाने का प्रयास न करने को कहा है।उन्होंने कहा है कि अभी तो कुछ जगहों पर ही इनके नेताओं का घेराव हुआ है और अगर उसके नेताओं का यही रुबिया रहा तो वह दिन दूर नही है जब पूरे प्रदेश में उनका ऐसा ही घेराव न हो।उन्होंने कहा कि नगर परिषद नालागढ़, बद्दी व नारकंडा में भाजपा ने जो खेल खेला है उसकी उसे कीमत चुकानी पड़ेगी।कांग्रेस प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या नही होने देगी।

आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत में राठौर ने भाजपा के नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं में अपनी जीत के दावों को झूठे बताते हुए कहा कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का घर तक नही बचा पाई।उन्होंने कहा कि इसी तरह मंडी में सासंद अपने बड़े भाई को नही जीता पाए।हमीरपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री भी अपनी पार्टी को जीता नही पाए।ऐसे में भाजपा किस आधार पर अपनी जीत के आंकड़े व अपनी लोकप्रियता को आंक रही है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा व सबसे छोटे जिले बिलासपुर के श्री नैनादेवी में जीत का परचम लहराया है और अब यह सिलसिला आगे जिला परिषद व बीडीसी में भी जारी रहेगा।

राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चोर दरवाजे से जीते हुए पार्षदों व अन्य लोगों को प्रलोभन देकर उन्हें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर बिठा रही है।उन्होंने कहा यह सब ज्यादा दिनों तक चलने वाला नही।उन्होंने कहा कि लोगों ने अब भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है और अब उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *