Himachal Tonite

Go Beyond News

बिलासपुर: मंदिर के विभिन्न विकास कार्यो के लिए वर्ष 2022 के लिए 3 करोड़ 70 लाख के बजट का प्रावधान

1 min read
जिला बिलासपुर में अनेक प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर हैं जिनमें यहां के जनमानस की अटूट आस्था है इन मंदिरों में देश और विदेशों से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन देवी देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने  आते हैं। जिला प्रशासन इन मंदिरों की महत्ता बरकरार रखते हुए इनके सौंदर्यकरण और समग्र विकास करने के लिए प्रयत्नशील है  ताकि श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध हो सके । इस कड़ी में माता श्री नयना देवी जी, ऋषि मारकंडा और लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाद अब श्री बाबा बालक नाथ जी शाहतलाई मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर के  सौंदर्य करण के लिए 3 करोड़ 70 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है यह जानकारी
 आयुक्त मंदिर न्यास एवं उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने दी उन्होंने बताया की मंदिर न्यास के विभिन्न कार्यो और श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएँ उपलब्ध करवाने व मंदिर के विभिन्न विकास कार्यो के लिए वर्ष 2022 के लिए 3 करोड़ 70 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है।
  उन्होंने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्वार पर विशेष बल देने के साथ बाजार के साैंदर्यकरण के लिए विशेष टाईलों का कार्य शीघ्र प्रारम्भ कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त  हैलीपैड रोड़, मस्त राम की दुकान से शिव मंदिर बच्छरेटू, चरण गंगा से मुख्य सड़क  तलाई घुमारवीं रोड़ एंव पुलिस स्टेशन से डुग खडड तक पेवर ब्लाक का कार्य किया जाएगा। और श्रद्धालुओं को 24 घंटे शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वाटर एटीएम लगवाए जा रहे हैं इसके अतिरिक्त गुरनाझाड़ी और तलाई, बछरेटू मार्ग पर एक एक हैण्डपंम्प लगाएं जायेंगे। उपायुक्त ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जन भागीदारी के साथ है एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं की गाड़ियों के बढ़ते दबाव को कम किया जा सके और स्थानीय बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से लगने वाले जाम की समस्या को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर और शहर के विभिन्न रास्तों व मार्गो पर हाई मास्ट लाईटें और सौर उर्जा लाईटें लगवाई जाएंगी ।  शहर की सीवरेज व्यवस्था के निर्माण कार्य को गति प्रदान की जाएगी और इसके लिए अतिरिक्त धन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *