Himachal Tonite

Go Beyond News

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

कुल्लू : जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर शांगरी बाग के समीप एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा में जान गंवाने वाले बाइक चालक की पहचान सतपाल पुत्र नूतन ठाकुर निवासी गांव बाशिंग, डाकघर बबेली व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। जो बाइक (एचपी 34सी-5272) पर सवार होकर जीया की तरफ जा रहा था।

बाइक लेकर वह जैसे ही शांगरी बाग के समीप पहुंचा तो अचानक उसने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं हादसे को लेकर मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *