Himachal Tonite

Go Beyond News

आरोग्य भारती शिमला द्वारा ब्योलिया में आयुर्वेद काढ़ा वितरण

1 min read

आज 27 जून – आरोग्य भारती शिमला द्वारा ब्योलिया में आयुर्वेद काढ़ा व जागरुकता पत्रक का निशुल्क वितरण किया गया.
महिला मंडल ब्योलिया के सहयोग से सम्पन्न इस कार्यक्रम में मजदूरों, महिलाओं तथा जरुरतमंद लोगों को कोरोना महामारी से बचाव, ऑक्सीजन की कमी को योग, प्राणायाम तथा अन्य उपायों से कैसे बढ़ाएं आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आयुर्वेदिक काढ़े को बनाने की बिधी, उसकी सेवन करने का ढंग एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय सचिव डॉ राकेश पण्डित ,प्रांत उपाध्यक्ष डॉ अनिल मैहता, जिला शिमला अध्यक्ष डॉ नरेश शर्मा, श्री नरेन्द्र सूद, डॉ यशपाल शर्मा, डॉ अनिल ठाकुर, डॉ अंजलि लीला पंडित, डॉ पोवल चंद्र, श्री विरेन्द्र धवन,श्रीमती अमिता भारद्धाज एवं श्री राकेश चौहान सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों श्री कमल शर्मा,श्री रामरतन शास्त्री, श्रीमति शीला शर्मा, महिला मंडल के सदस्यों इत्यादि अन्य गणमान्य लोगों का सहयोग रहा । लगभग 120 लोगों ने इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाया।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *