Himachal Tonite

Go Beyond News

कोविड-19 से बचाव के लिए सभी स्तरों पर तैयारी के साथ जागरूकता आवश्यक- कृतिका कुल्हारी

1 min read

उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 पोजिटिव रोगियों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की खोज एवं परीक्षण के लिए सभी को जागरूक बनाएं। कृतिका कुल्हारी गत सांय विकास खण्ड धर्मपुर के पंचायती राज प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रधानों एवं सचिवों की संयुक्त प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित कर रही थीं।
उन्होंने कार्यशाला के उपरान्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत धर्मपुर में हिम ईरा दुकान का विधिवत शुभारम्भ भी किया। उन्होंने यहां विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों निरीक्षण किया और उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की।
कृतिका कुल्हारी ने इस अवसर पर कहा कि कोविड-19 जैसे गम्भीर रोग से बचाव के लिए सभी स्तरों पर सत्त तैयारी के साथ जागरूकता अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में पंचायत प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में जहां खांसी, जुखाम, बुखार जैसे लक्षणों वाले व्यक्तियों की जानकारी होनी चाहिए वहीं ऐसे सभी व्यक्तियों का कोविड परीक्षण भी सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि कोविड-19 पोजिटिव व्यक्ति को मानकों के अनुसार क्वारेनटीन किया जाए और उसके सम्पर्क में आए सभी व्यक्तियों की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सही प्रकार से मास्क पहनने, बार-बार अपने हाथ साबुन से धोने तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियम के बारे में लोगों को जागरूक बनाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत प्रधानों की विभिन्न समस्याओं को शीघ्र निपटाया जाए।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *