Himachal Tonite

Go Beyond News

अनुराग ठाकुर के ऑक्सीजन बैंक से कोरोना के खिलाफ लड़ाई हुई मजबूत – राजिंद्र गर्ग

बिलासपुर 2 जून – हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई मजबूत हुई है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने दिल्ली से 160 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 108 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर व अन्य मेडिकल उपकरण भेज कर चिकित्सा संस्थानों में 330 बेडों को तत्काल प्रभाव से ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर द्वारा हमीरपुर व बिलासपुर में दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं जिसका शिलान्यास दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कर कमलों से हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अनुराग ठाकुर द्वारा एकत्रित किए मेडिकल उपकरणों व सहायता सामग्री को हरी झंडी दिखा कर हिमाचल रवाना किया जिसके लिए हम सभी आदरणीय नड्डा जी का आभार प्रकट करते हैं।
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर द्वारा 700 बेडों के ऑक्सीजन बैंक की यह सुविधा चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना से पीड़ित व्यक्ति को जल्दी राहत पहुंचा कर उसे स्वस्थ करने के, आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। कोरोना को हराने की लड़ाई में स्वास्थ्य योद्धाओं का यह बड़ा हुआ आत्मविश्वास निसंदेह बड़ी जल्दी ही प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाएगा।

Samagra Sikhsha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *